आरती श्री पारसनाथ जी (बडागांव)
जय पारसनाथ प्रभो, बडागांव के स्वामी |
नाग-फन छत्र शोभित, त्रिभुवन अभिरामी |
ॐ जय पारसनाथ प्रभो ||
बडागांव नगर में, अतिशय महान है-2 |
पार्श्वनाथ की मूरत, अत्यंत शान है |
ॐ जय पारसनाथ प्रभो ||
दूर-दूर से श्रद्धालु, दर्शन को आते-2 |
पार्श्वनाथ के चरणों में, मन्नत माँगते |
ॐ जय पारसनाथ प्रभो ||
नाग नागिन के रक्षक, करुणा के सागर-2 |
नवकार मंत्र दिया था, बना दिया आगर |
ॐ जय पारसनाथ प्रभो ||
भक्त-जन हर विपदा में, प्रभु को पुकारें-2 |
पारसनाथ की कृपा से, संकट को टारें |
ॐ जय पारसनाथ प्रभो ||